आईपीएल के 22वें मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले आरसीबी गेंदबाजी का फैसला लिया।

Advertisement

आरसीबी के लिए टीम के कप्तान विराट कोहली 11 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वो आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हुए। लेकिन विराट ने 12 रनों के अंदर ही अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 900 रन पूरे कर लिए है और वो दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी है। इसके अलावा किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली अब चौथे स्थान पर पहुंच गए है।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 982 रन बनाए। दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 943 रन बनाने का कारनामा किया है।

तीसरे स्थान पर भी वॉर्नर ही मौजूद है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ भी 915 रन जड़ने का कारनामा किया है। इसके अलावा चौथे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 902 रन बनाने का कारनामा किया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार