आईपीएल 2022 के 8वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राईडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़ लिए हैं। पंजाब ने केकेआर को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे केकेआर ने महज़ 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में आंद्रे रसल नाम का तूफान आया और पंजाब को अपने साथ उड़ा कर ले गया।

Advertisement

रसल ने अंत तक नाबाद रहते हुए महज़ 31 गेंदों 70 रनों की तूफानी पारी खेली और केकेआर को आसान जीत दिला दी। इस दौरान रसल के बल्ले से 8 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके देखने को मिले। रसल ने सबसे पहले पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बराड़ को रिमांड पर लिया और पारी के 10वें ओवर में खड़े-खड़े 2 लंबे छक्के लगा दिए। रसल की पावर हिटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इन छक्कों को देखकर बराड़ सिर्फ निराश हो सकते थे क्योंकि रसल की पावर हिटिंग का उनके पास कोई जवाब नहीं था। रसल ने बराड़ की पिटाई करने के बाद बाकी गेंदबाज़ों को भी नहीं बख्शा और हमवतन ओडेन स्मिथ की भी जमकर कुटाई की। रसल ने स्मिथ के ओवर में 3 छक्कों और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। हालांकि, इस ओवर में स्मिथ ने कुल 30 रन लुटाए।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो पंजाब के लिए भानुका राजपक्षे के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ रनरेट को नहीं बढ़ा पाया। राजपक्षे ने पावरप्ले में गज़ब की हिटिंग दिखाते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 31 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने शिवम मावी के एक ही ओवर में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 22 रन लूट लिए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार