आंद्रे रसेल (Andre Russell) की तूफानी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार (1 अप्रैल) को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता की यह सीजन की दूसरी जीत है और इसके साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

रसेल ने 31 गेंदों का सामान करते हुए आठ ठक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। जिसके चलते 15 ओवर के अंदर ही कोलकाता की टीम ने 138 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। रसेल ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान जब आंद्रे रसेल ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह शॉट इतना तेज था कि गेंदबाज और अंपायर बाल-बाल बच गए।

अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर रसेल ने तेज शॉट जड़ा। यह शॉट अर्शदीप के बिल्कुल पास से होकर गुजारा उन्होंने झुककर खुद को बचाया। गेंद अंपायर अनिल चौधरी के करीब से गई, जिससे वह बुरी तरह डर गए। 

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवरों में 137 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता ने 14.3 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। उनके अलावा कोलकाता की जीत में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अहम रोल निभाया। उमेश ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट लिए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार