आईपीएल में नेट सेशन के दौरान खिलाड़ियों के बीच मज़ेदार गतिविधियां और बातचीत होती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन खिलाड़ियों के फनी वीडियो वायरल होते हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले नेट सेशन के दौरान मस्ती करते देखा गया।

Advertisement

सरफराज खान अपने नए धूप के चश्मे के साथ नेट सेशन में आए थे। सरफराज खान के लुक ने अक्षर पटेल को बहुत प्रभावित किया और उन्होंने साथी खिलाड़ी से मस्ती करते हुए उनकी तुलना फिल्म रईस के शाहरुख खान के साथ की। दोनों को शाहरुख खान की फिल्म के डायलॉग बोलते हुए भी देखा गया।

Advertisement

अक्षर पटेल ने सरफराज खान से कहा, 'अरे भाई कातिल एकदम जालिम। रईस में शाहरुख खान है ना बिल्कुल वैसा।' अक्षर पटेल द्वारा खुद की तारीफ सुनने के बाद सरफराज खान ने फिल्म रईस के एक के बाद एक कई डायलॉग बोले जिसमें अक्षर पटेल उनका साथ देते हुए नजर आए।

बता दें कि अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपटिल्स को पहले मुकाबले में जीतने में अहम योगदान दिया था। सीजन के ओपनर में अक्षर पटेल ने बल्ले से एक अच्छी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन, अभी तक गेंद से वो आईपीएल 2022 में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके हैं। दूसरी ओर, सरफराज खान ने LSG के खिलाफ सीजन का अपना पहला गेम खेला और 28 गेंदों में 36 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार