IPL 2022, CSK vs SRH: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में CSK ने प्लेइंग इलेवन में ड्वेन प्रिटोरियस की जगह महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) को शामिल किया। महीश तीक्षणा श्रीलंका के 21 साल के खिलाड़ी हैं जिनको CSK ने मेगा नीलामी में 70 लाख रुपए में खरीदा था। महीश तीक्षणा जब CSK में शामिल हुए थे तब काफी बवाल मचा था। चैन्नई के फैंस ने अपनी ही टीम को जमकर ट्रोल करते हुए महीश तीक्षणा को टीम से बाहर करने की मांग की थी।

Advertisement

महीश तीक्षणा के विरोध के पीछे कारण क्रिकेट से जुड़ा हुआ नहीं बल्कि राजनीतिक है। महीश तीक्षणा सिंहली मूल के खिलाड़ी हैं। महीश तीक्षणा श्रीलंका से आते हैं जहां तमिल मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का लंबा इतिहास रहा है। तमिलनाडु में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के आने पर भी विवाद होता रहा है।

Advertisement

यही वजह हो सकती है कि CSK ने पिछले 10 सालों से किसी भी श्रीलंका के खिलाड़ी को अपने स्कवॉड में शामिल नहीं किया था। महीश तीक्षणा को खरीदने से पहले नुवान कुलासेकरा को 2012 में सीएसके ने खरीदा था लेकिन, उसके बाद किसी भी लंकाई खिलाड़ी पर सीएसके ने दांव लगाना बेहतर नहीं समझा।

वहीं अगर महीश तीक्षणा की बात करें तो दाएं हाथ के इस स्पिनर ने टी-20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा है। महीश तीक्षणा के नाम अब तक कुल 48 टी-20 मैचों में 51 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.04 का रहा है।

अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में भी महीश तीक्षणा ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। महीश तीक्षणा जिनकी मिस्ट्री गेंदों से अभी तक विपक्षी टीम के बल्लेबाज अपरिचित हैं उनके नाम 4 वनडे मैचों में 6 विकेट वहीं 15 टी-20 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार