IPL 2022: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम कहर ढा रही है। आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई है। 12 अंकों के साथ गुजरात की टीम अंकतालिका में नंबर 1 पर काबिज है। गुजरात को मिल रही इस सफलता के पीछे उनके कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का भी अहम योगदान रहा है।

Advertisement

आशीष नेहरा मैदान पर पूरे एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं और खिलाड़ियों से जमकर अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। इस बीच आशीष नेहरा से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जहां एक ओर दूसरी टीमों के हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ को बकायदा लैपटॉप के साथ रणनीति बनाते हुए देखा जाता है।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ आते हैं आशीष नेहरा साहब। नेहरा जी का अपना स्टाइल है नेहरा जी का अपना स्वैग है। उल्टी टोपी और कागज, कलम के साथ ही आशीष नेहरा विपक्षी टीम के पतन की कहानी लिख रहे हैं। आशीष नेहरा से जुड़ी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो कागज का एक पेपर लिए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर पर यूजर्स द्वारा भी जमकर रिएक्शन दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने थ्री इडियट्स का फेमस डायलॉग वाला मीम शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ तो बात थी उसमें केवल कागज और कलम लेकर मैच जीता देता था।' वहीं दूसरे यूजर ने नेहरा से जुड़ी तस्वीर शेयर की जिसमें बाउंड्री लाइन पर नेहरा राशिद खान से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।

बहरहाल जो भी हो इस वक्त आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस का परचम लहरा रहा है। गुजरात की टीम कुछ ही जीत दूर है आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से। हार्दिक पांड्या की कप्तानी और नेहरा की कोचिंग फिलहाल जम चुकी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार