Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदारबाद की टीम अब तक 11 मुकाबलों में से 6 हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर काबिज़ है। इस साल हैदराबाद की टीम ने खराब शुरुआत के बाद अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑरेंज आर्मी एक बार फिर अपने जीत के ट्रेक से उतरती नज़र आ रही है। इस सीज़न सितारों से सजी सनराइजर्स की पूरी टीम ने मिलकर काफी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन फ्रेंचाइज़ी से कुछ ऐसी गलतियां हुई, जिसका खामियाजा अब टीम को चुकाना पड़ रहा है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें खरीदकर ऑरेंज आर्मी ने काफी बड़ी गलती कर दी है।

Advertisement

केन विलियमसन (Kane Williamson)

Advertisement

सनराइजर्स की कमान केन विलियमसन के हाथों में हैं, लेकिन ये कीवी कप्तान ऑरेज आर्मी को फ्रंट से लीड करने में नाकाम रहा है। केन विलियमसन टूर्नामेंट में अब तक बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं।

विलियमसन ने हैदराबाद के लिए अब तक 11 मुकाबलों के दौरान लगभग 20 की औसत से महज़ 199 रन ही बनाए हैं। वहीं इसी बीच उनका स्ट्राइकरेट सिर्फ 96.14 का रहा है।

बता दें कि केन विलियमसन को हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर की रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा था। डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 9 मैचों में 357 रन बना चुके हैं।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

ऑरेंज आर्मी ने हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर पर मेगा ऑक्शन के दौरान काफी बड़ा दांव खेला था। हैदराबाद की टीम ने उन्हें 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा है।

Advertisement

आईपीएल 2022 में वाशिंगटन सुंदर ने सनराइजर्स के लिए अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसके दौरान वह सिर्फ 4 सफलाएं ही हासिल कर सके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.07 का रहा है। वहीं बल्ले से उन्होंने टीम के लिए 63 रनों का योगदान किया है। इन सभी आंकड़ों को देखने के बाद यह साफ है कि हैदराबाद ने वाशिंगटन सुंदर पर 8.75 करोड़ का दांव खेलकर काफी बड़ी गलती की है।

अब्दुल समद (Abdul Samad)

Advertisement

सनराइजर्स की टीम ने अब्दुल समद को मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। ऑरेंज आर्मी उन्हें अपनी टीम के फिनिशर के रूप में देख रही थी, लेकिन आईपीएल 2022 में दो मैचों में फेल होने के बाद टीम ने उन्हें ड्रॉप कर दिया।

अब्दुल समद ने हैदराबाद के लिए अब तक सिर्फ दो मुकाबले ही खेले हैं, जिसके दौरान उनके बल्ले से महज़ 4 रन ही निकले हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की फ्रेंचाइज़ी ने अब्दुल समद को अपनी टीम में शामिल करके सिर्फ गलती ही की है, जो कि इस उभरते बल्लेबाज़ को भी काफी भारी पड़ी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार