आईपीएल 2022 के 53वें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि अब कोलकाता नाइटराइडर्स को मैच जीतने के लिए 177 रन बनाने होंगे। एक समय लखनऊ की गाड़ी 150-160 पर ही रुकती हुई दिख रही थी लेकिन उनकी पारी के 19वें ओवर में पूरी कहानी बदल गई।

Advertisement

लखनऊ की पारी के 18 ओवर खत्म होने तक उनका स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन था और ऐसा लगा कि केकेआर के गेंदबाज़ उन्हें 160 से पहले ही रोक देंगे लेकिन श्रेयस अय्यर ने 19वां ओवर युवा शिवम मावी को दिया जिसने पूरा मैच पलटकर रख दिया। शिवम मावी के इस ओवर में 1 नहीं 2 नहीं बल्कि पूरे 5 छक्के लगे और ओवर खत्म होते-होते 30 रन आ गए।

Advertisement

उनकी पहली तीन गेंदों पर स्टोइनिस ने लगातार तीन छक्के लगाए और ऐसा लगा कि शायद इस सीज़न में एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिल सकते हैं लेकिन चौथी गेंद पर स्टोइनिस आउट हो गए लेकिन इस ओवर में छक्कों की बारिश फिर भी नहीं रुकी। स्टोइनिस के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए ऑलराउंडर जेसन होल्डर और उन्होंने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए।

अगली दो गेंदों में उन्होंने भी दो छक्के लगाए और ओवर में 5 छक्के पूरे कर दिए। हालांकि, अगर चौथी गेंद पर स्टोइनिस बाउंड्री पर ना लपके गए होते तो शायद मावी 30 की बजाय 36 रन लुटवा देते। हालांकि, 5 छक्के खाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मज़ाक उड़ाया जा रहा है। अगर आप नहीं जानते हैं तो मावी वही गेंदबाज़ हैं जिनके खिलाफ पृथ्वी शॉ ने एक ओवर में 6 चौके लगाए थे, ऐसे में ये दूसरी बार है कि उनकी ऐसी पिटाई हुई है कि वो सालों-साल याद रखेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार