आईपीएल 2022 में टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ से 10 की जाएगी और तब हर टीम में खिलाड़ियों को लेकर भी दंगल मचेगा। इसी बीच आ रही एक बड़ी खबर की माने तो पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी जो पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा नहीं कर रही है उनके लिए एक और बड़ा धक्का लग सकता है। 

Advertisement

क्रिकबज में छपी एक ताजा खबर के अनुसार पंजाब के कप्तान केएल राहुल खुद को टीम से अलग कर सकते हैं। हालांकि अभी तक पंजाब किंग्स की टीम की ओर से इसको लेकर को आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि केएल राहुल को कई फ्रेंचाइजी ने खुद में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है और राहुल ने उसमें अपना उत्साह भी जाहिर किया है। फिलहाल पंजाब किंग्स के कप्तान भारतीय टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई में ही मौजूद है और वह अभी बीसीसीआई की मैनेजमेंट की निगरानी में बायो बबल में रहेंगे।

इसके अलावा यह भी खबर आ रही है कि हर्षल पटेल, शिवम मावी और वेंकटेश अय्यर वही यूएई में रुक कर भारतीय टीम की टी-20 वर्ल्ड कप में मदद करेंगे। फिलहाल अभी आईपीएल का फाइनल खत्म नहीं हुआ है और 15 अक्टूबर के बाद फाइनल खत्म हो जाने के बाद खिलाड़ियों का बबल टू बबल ट्रांसफर होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार