आईपीएल 2022 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से रौंदते हुए 2 अहम अंक हासिल कर लिए। इस मैच में पंजाब की बल्लेबाज़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही और पूरी टीम 20 ओवरों में सिर्फ 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 10.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात करें तो सबसे ज्यादा उम्मीद थी फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन से लेकिन वो भी इस मैच में फिसड्डी साबित हुए और अक्षर पटेल की फिरकी में फंसकर स्टंप आउट हो गए। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आगे निकलकर लिविंगस्टोन ने ज़ोर से बल्ला घुमाया लेकिन गेंद उनसे कोसों दूर रह गई और ऋषभ पंत ने आसान सी स्टंपिंग करके उन्हें पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

हालांकि,जब लिविंगस्टोन ने ये शॉट खेलने की कोशिश की उस समय पंजाब की टीम पहले ही दो विकेट गंवा चुकी थी ऐसे में उन्हें ये शॉट नहीं खेलना चाहिए था लेकिन वो आदत से मज़बूर अक्षर पटेल को सबक सिखाने चले थे लेकिन अक्षर ने उन्हें ही ढेर कर दिया। आउट होने से पहले लिविंगस्टोन ने सिर्फ 3 गेंदों में 2 रन बनाए। 

दिल्ली के लिहाज से बात करें तो इस मैच में उनके स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवरों में सिर्फ 45 रन दिए और 6 विकेट चटकाए। 115 के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़ दिए जिसके बाद जीत सिर्फ एक औपचारिकता रह गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार