IPL 2022: भारत में कोविड केस एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड की तीसरी लहर के बीच आईपीएल का आयोजन किया जाना है ऐसे में आईपीएल 2022 के लिए अथॉरिटी ने योजना बनाई है जिसकी जानकारी उन्होंने फ्रेंचाइजी के मालिकों को शनिवार(22 जनवरी) को हुई मीटिंग में दी। इस मीटिंग में अथॉरिटी ने बताया कि आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिरी सप्ताह से भारत में होगा जो कि मई के लास्ट तक खेला जाएगा। आईपीएल का पहला मैच 27 मार्च को खेला जाएगा।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार आईपीएल अथॉरिटी ने ये भी जानकारी दी है कि टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे, क्योंकि मुंबई में एक से ज्यादा ग्राउंड है जहां पर आईपीएल के मैच खेले जा सकते हैं। अगर आईपीएल के दौरान कोविड केस कम रहते हैं तो ऐसे में अहमदाबाद में प्लेऑफ के मैच खेले जा सकते हैं।

Advertisement

आईपीएल के दौरान अगर भारत में कोविड केस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं तो ऐसे में साउथ अफ्रीका या यूएई को आईपीएल के बैकअप ऑप्शन की तरह देखा जा रहा है। आईपीएल पर अथॉरिटी का आखिरी फैसला 20 फरवरी को लिया जाएगा। जिसके बाद आईपीएल को लेकर सभी सवालों के जवाब साफ हो जाएंगे।

मुबई को आईपीएल के मैच आयोजित करने के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां पर वानखेड़े स्टेडियम के अलावा, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबार्न स्टेडियम) और डीवाई पाटिल स्टेडियम भी हैं। कोविड केस के कारण आईपीएल अथॉरिटी ये सुनिश्चित करना चाहती है कि प्लेयर्स को कम से कम सफर करना पड़े। 

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का पिछला सीजन भारत में खेला जा रहा था लेकिन कोविड केस बढ़ने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था। जिसके बाद आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में खेला गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार