Jos Buttler vs Lockie Ferguson: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुरुवार (14 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में तूफानी अर्धशतक जड़ा। बटलर ने 24 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) की गेंद पर एक बेहतरीन छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर फर्ग्यूसन ने उन्हें आउट कर अपना बदला ले लिया। 

Advertisement

फर्ग्यूसन पारी का छठा ओवर करने आए और पांचवीं गेंद 146 KMPH की रफ्तार से डाली, जिसपर बटलर ने फाइन लेग के तरफ बेहतरीन छक्का जड़ा। इसके बाद फर्ग्यूसन ने अपनी स्पीड में बदलाव किया और छठी गेंद 126 KMPH की स्पीड से यॉर्कर लेंथ पर लेग-कटर डाली। बटलर इसे भांप नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

193 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और देवदत्त पडिक्कल और रविचंद्रन अश्विन सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन बटलर ने एक छोर संभालकर तूफानी बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 65 रन बनाए।

बता दें कि बटलर ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 5 मैच में 68 की औसत से उन्होंने सबसे ज्यादा 272 रन बनाए हैं। इस मैच में हार्दिक पांड्या रनों के मामले में ( 5 मैच में 228 रन) उनसे आगे निकले थे, लेकिन बटलर ने दोबारा ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार