IPL 2022 LSG vs GT: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 57वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच से ठीक पहले लखनऊ के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या को जमकर नेट्स में पसीना बहाते हुए और टीम के मेंटोर गौतम गंभीर से सलाह लेते हुए देखा गया था।

Advertisement

हालांकि, ये सलाह क्रुणाल पांड्या के ज्यादा काम नहीं आती और वो गुजरात के खिलाफ महज 5 रन बनाकर आउट हो जाते हैं। LSG ने मैच से पहले का वीडियो शेयर किया है जिसमें क्रुणाल पांड्या गौतम गंभीर से एक्शन करते हुए कहते हैं, 'मैं खड़ा वैसे रहता हूं लेकिन, मारते वक्त अपना पैर हटा देता हूं।' जिसके बाद गौतम गंभीर जमकर ज्ञान की वर्षा करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या को नजदीक से बल्लेबाजी करता देखकर टीम के मेंटोर गौतम गंभीर उनसे कहते हैं, 'तू खड़ा ऐसे रहता है बाद में खेलते वक्त तू थोड़ा सा झुक जाता है।' क्रुणाल पांड्या को बड़े ही ध्यान से गौतम गंभीर की बातों को सुनते हुए देखा जाता है। वहीं क्रुणाल पांड्या इसके बाद गंभीर से जमकर सवाल भी पूछते हैं।

बता दें कि गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल तेवतिया 22 रन बनाकर नाबाद रहे। खबर लिखे जाने तक लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार