आईपीएल 2022 के 20वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स को उम्मीद थी कि उनके कप्तान केएल राहुल एक बार फिर से उनकी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

जी हां, ये मौजूदा सीज़न में दूसरी बार हुआ है कि केएल राहुल पहली ही बॉल पर आउट हो गए हैं औऱ अपनी टीम को बीच मझधार छोड़ गए हैं। इस मुकाबले की बात करें तो लखनऊ की टीम 166 रनों का पीछा कर रही थी और केएल राहुल से लखनऊ की टीम को काफी उम्मीदें थी। मगर राजस्थान के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने पारी की पहली ही बॉल पर लखनऊ को 440 वोल्ट का झटका दे दिया।

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट की रफ्तार और स्विंग भरी बॉल का केएल राहुल के पास कोई जवाब नहीं था और वो पहली ही बॉल पर अपनी विकेट गंवा बैठे। राहुल आउट होने के बाद काफी निराश दिखे और ये मैच देखने आई उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी का भी चेहरा लटका हुआ दिखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर बोल्ट के पहले ओवर की बात करें तो उन्होंने पहली बॉल पर राहुल को बोल्ड करने के बाद अगली ही गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को भी पवेलियन की राह दिखाई। गौतम भी बोल्ट की स्विंग नहीं झेल पाए और पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर चलते बने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार