कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के धमाकेदार शतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुऊआत अच्छी रही और राहुल-क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 

Advertisement

फेबियन एलेन ने डी कॉक को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। डी कॉक ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। पांडे ने 29 गेंद ने छह चौकों की बदौलत 38 रन बनाए और उन्हें मुरुगन अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। 

राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा और मुंबई के खिलाफ दूसरा शतक है। राहुल ने 50 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 103 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान 199 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के लिए जयदेव उनादकट ने दो विकेट,वहीं एलेन और अश्विन ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार