इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाने वाले दिन की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। आईपीएल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

Advertisement

मेगा ऑक्शन के चलते आईपीएल नीलामी के लिए 2 दिन चुने गए हैं। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वॉर्नर और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो यह आईपीएल का आखिरी मेगा ऑक्शन हो सकता है, क्योंकि अधिकांश टीमों के मालिक ऐसा ही चाहते हैं।

Advertisement

मेगा ऑक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के एक पदाधिकारी ने कहा, 'कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में होगी। 2 दिन तक चलने वाली नीलामी सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में होगी। फिलहाल इसकी तैयारियां चल रही हैं।'

बता दें कि इस साल आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें शिरकत करेंगी। संजीव गोयनका की लखनऊ फ्रैंचाइजी के अलावा वेंचर कैपिटल फर्म सीवीसी के स्वामित्व वाली अहमदाबाद की टीम आईपीएल क्रिकेट में डेब्यू के लिए तैयार है। दोनों ही टीमें इस नीलामी के माध्यम से बड़े से बड़े खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करने की कोशिश करेंगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार