IPL 2022: लियाम लिविंगस्टोन ( Liam Livingstone) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार (3 अप्रैल) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हरा दिया। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है। वहीं पंजाब की तीन मैच में दूसरी जीत है। बता दें कि पहली बार हुआ है जब चेन्नई की टीम ने आईपीएल में शुरूआत के पहले तीन मैच हारे हैं।
Advertisement
Advertisement
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाडजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 18 ओवरों में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई।