आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रविचंद्नन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाई है। इसके अलावा वो पूरे टूर्नामेंट में अपने एनिमेटेड रवैय्ये के लिए भी लाइमलाइट में रहे। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में वो एक अलग ही वजह से लाइमलाइट में आ गए।

Advertisement

दरअसल हुआ ये कि अश्विन गुजरात की पारी के 8वें ओवर में बॉलिंग कर रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद को उन्होंने 131.6 किमी प्रति घंटे की गति से डाला। उनकी इस गति को देखकर फैंस काफी हैरान दिखे। वहीं, उनकी इस गेंद पर राजस्थान को विकेट भी मिला हालांकि वो विकेट मैथ्यू वेड और शुभमन गिल के बीच हुई गलतफहमी के चलते मिला।

Advertisement

अश्विन के इस ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने दो रन की मांग की लेकिन मैथ्यू वेड ने उनकी कॉल को अनसुना कर दिया और वो अकेले ही दूसरे रन के लिए भागे और राजस्थान को अपना विकेट गिफ्ट कर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस पहले प्लेऑफ की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने एक बार फिर धमाकेदार फिनिश करते हुए राजस्थान को चारों खाने चित्त कर दिया और सात विकेट से मैच जीतकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस मैच में गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। अब गुजरात की टीम अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए अपनी विरोधी टीम का इंतज़ार करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार