होली के पावन अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फैंस को होली की बधाई देने की सोची। लेकिन, होली की बधाई देना रोहित के गले की मुसीबत बन गई। रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो होली की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, बधाई देते वक्त रोहित अपनी लाइन्स ठीक से नहीं बोल पा रहे होते हैं। इस दौरान रोहित शर्मा को साफ अपनी लाइन्स बोलेत वक्त अटकते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा के साथ इस वीडियो में उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) भी नजर आ रही हैं।

Advertisement

रितिका हिटमैन को मोटिवेट करते हुए दिख रही हैं लेकिन, फिर भी रोहित काफी कन्फयूज नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में रोहित कहते हैं, 'मैं ये नहीं कहूंगा होली है वो पार्ट मिल गया है तुझे एडिट करके डाल देना इसे। मेरे को वो अच्छा नहीं लग रहा तू वीडियो की शुरुआत करना स्टार्ट दा फेस्टिवल ऑफ कलर से।'

इसके बाद रोहित शर्मा 4 बार होली है..होली है कहते हैं लेकिन फिर भी कैमरामैन संतुष्ट नहीं होता है। इस दौरान रोहित फनी अंदाज में कहते हुए सुने जाते हैं भाई चलेगा उतना। डायरेक्टर कौन है कैमरामैन सबसे बड़ा। रोहित शर्मा के इस वीडियो पर श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव का भी रिएक्शन आया है।

रोहित शर्मा के इस अंदाज को देखकर कोई भी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है और स्माइल वाली इमोजी पोस्ट की है। बता दें कि आईपीएल को शुरू होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी के साथ फिलहाल बायो-बबल में हैं। रोहित शर्मा के अलावा अन्य टीम के खिलाड़ी भी बायो-बबल में एंट्री ले चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार