RR vs DC: आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब राजस्थान रॉयल्स ने डीसी को अंतिम ओवर में हराया था।

Advertisement

RR vs DC: Match Details

दिन -  बुधवार, 11 मई 2022
समय -  भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे
जगह - डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

RR vs DC Match Preview:

राजस्थान रॉयल्स की टीम मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर की अनुपस्थिति में रस्सी वैन डेर डूसन या जिमी नीशम को शामिल कर सकती हैं। हालांकि टीम का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में नज़र आ रहा है।

इस सीज़न राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाज़ी उनकी ताकत रही है। टीम के हर गेंदबाज़ ने शानदार प्रदर्शन किया है। युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की रेस में 22 विकेट के साथ सबसे ऊपर मौजूद हैं।  

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ पिछले दो मैचों से टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहे हैं, जिस वज़ह से डीसी विपक्षी टीम के खिलाफ शुरुआती ओवर में प्रेशर बनाने में नाकाम साबित हुई है। डेविड वॉर्नर अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं। मिचेल मार्श और रोवमैन पॉवेल दिल्ली के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

डीसी के गेंदबाज़ों ने उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है, जिस वज़ह से टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हालांकि खलील अहमद अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं और लगातार ही विकेट चटका रहे हैं। सभी की निगाहें एनरिक नॉर्खिया पर रहेंगी।

RR vs DC Cricket Match Prediction:

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत की ज्यादा बड़ी दावेदार लग रही है।

RR vs DC Head-to-Head:

कुल - 25
राजस्थान रॉयल्स - 13
दिल्ली कैपिटल्स - 12

RR vs DC Team News: 

राजस्थान रॉयल्स - शिमरोन हेटमायर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

RR vs DC Probable Playing XI:

राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, जिमी नीशम/रसी वेन डेर डूसन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, केएस भरत, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल/ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया

RR vs DC Fantasy XI:

विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत
बल्लेबाज - डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल
ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन, मिचेल मार्श
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, कुलदीप यादव

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार