आईपीएल 2022 के शुरुआती हाफ में बल्ले से धमाल मचाने वाले जोस बटलर पिछले कुछ मुकाबलों में रन नहीं बना पाए हैं और ये सिलसिला लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ भी जारी रहा जहां वो सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। अब अगर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो बटलर के पास विराट कोहली के एक सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कुछ और मैच मिलेंगे लेकिन फिलहाल ये नामुमकिन सा लगता है।

Advertisement

पहले सात मैचों के बाद तो ऐसा लग रहा था कि बटलर विराट कोहली के आईपीएल सीजन (973) में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे ये टूर्नामेंट आगे बढ़ा, वैसे-वैसे पता चला कि विराट कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ना बच्चों का खेल नहीं है।

Advertisement

बटलर इस समय विराट के रिकॉर्ड से 346 रन दूर हैं और अब उनके पास ज्यादा से ज्यादा तीन या चार मैच हैं जिसका मतलब ये हुआ कि उनको हर मैच में शतक बनाना होगा और अब ये रिकॉर्ड उनकी पहुंच से बाहर ही लग रहा है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर जोस बटलर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से बटलर का मज़ाक बना रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार