IPL 2022 Updated Points Table: रियान पराग (नाबाद 56) के धमाकेदार अर्धशतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मंगलवार (26 अप्रैल) को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 19.3 ओवरों में 115 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इस रोमांचक जीत के साथ ही राजस्थान ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर कर दिया है। आठ मैच में छठी जीत के साथ राजस्थान के 12 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस के भी 12 पॉइंट्स हैं, लेकिन राजस्थान का रनरेट उनसे काफी बेहतर है। 

Advertisement

बैंगलोर की बात करें तो उसे नौंवे मैच में चौथी हार झेलनी पड़ी है और 10 पॉइंट्स के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप है किसके पास?

राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर भले ही इस मुकाबले में 8 रन बना पाए लेकिन ऑरेंज कैप उनके सिर ही सजी हुई है। बटलर आठ मैच में 499 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने तीन शतक औऱ दो अर्धशतक जड़े हैं। आठ मैच में 368 रनों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

राजस्थान के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास ही पर्पल कैप है। हालांकि वह बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में एक भी विकेट नहीं चटका सके। चहल ने अब तक 8 मैच में 18 विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार