IPL 2022: विराट कोहली या यूं कह लें 'किंग कोहली'आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म हैं इस बात में कोई शक नहीं है लेकिन, जिस कदर ये चैंपियन बल्लेबाज फॉर्म में वापस आने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है उसको देखकर किसी भी इंसान का दिल पसीज जाए। 

Advertisement

विराट कोहली मैच दर मैच मैदान पर उत्साह के साथ उतरते हैं लेकिन,हर बार नतीजा लगभग समान ही रहता है। थ्री इडियट्स फिल्म का मशहूर गाना-'गिव मी सम सनशाइन, गिव मी सम रेन, गिव मी एनअदर चांस, आई वाना ग्रो अप वंस अगेन' विराट कोहली पर पूरा सूट बैठता है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली पूरी तरह से लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। आउट होने से पहले विराट कोहली 13 गेंदों पर 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 20 रन पर खेल रहे थे लेकिन, रबाडा की गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने के चक्कर में कोहली पूरी तरह से चूक गए और अपना विकेट गंवा दिया।

आउट होने के बाद दिग्गज किंग कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। विराट कोहली आसमान के ऊपर देखते हैं और काफी निराश नजर आते हैं। विराट कोहली को देखकर लगता है कि मानो वो भगवान से कहना चाह रहे हों कि मैंने सबकुछ तो ठीक करके देख लिया लेकिन, फिर भी आखिर क्यों मेरे बल्ले से रन नहीं बन रहा।

बहरहाल जो भी हो विराट कोहली भले ही आईपीएल 2022 में बुरी फॉर्म में हों। लेकिन, इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता कि विराट कोहली कल भी किंग थे आज भी किंग हैं और आगे आने वाले समय में भी किंग ही रहेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार