आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने स्वीकार किया है कि पिछले वर्ष पैर में लगी चोट को ठीक होने में अभी एक-दो महीने और लगेंगे तभी जाकर वह सौ फीसदी फिट हो पाएंगे।

Advertisement

मैक्सवेल पिछले वर्ष नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप अभियान समाप्त होने के बाद एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में अपना बायां पैर चोटिल कर बैठे थे। उन्होंने पैर की सर्जरी कराई और रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे जहां उन्होंने मुम्बई में पहला मैच खेला।

Advertisement

इस चोट के कारण मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और बिग बैश लीग का पूरा सत्र नहीं खेल पाए थे। वह आईपीएल से चूकने के भी खतरे में थे लेकिन समय से उबरकर आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए खेलने को तैयार हो गए।

मैक्सवेल ने आरसीबी के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में कहा, पैर अब ठीक है। मुझे सौ प्रतिशत ठीक होने में कई महीने लगेंगे। अच्छा है कि पैर इतना ठीक है कि पूरा टूर्नामेंट खेल सकूं।

मैक्सवेल 2022 सत्र में आरसीबी की मुख्य कड़ी रहे थे। उन्होंने 13 पारियों में 301 रन बनाये थे और अपनी पार्ट टाइम ऑफ स्पिन से छह विकेट लिए थे। 2023 सत्र होम एंड अवे प्रारूप में खेला जाएगा। मैक्सवेल आरसीबी के अपने घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने को लेकर रोमांचित हैं।

आरसीबी अपना आईपीएल अभियान दो अप्रैल को पांच बार के चैंपियन मुम्बई इंडियंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू करेगी।

Advertisement

मैक्सवेल 2022 सत्र में आरसीबी की मुख्य कड़ी रहे थे। उन्होंने 13 पारियों में 301 रन बनाये थे और अपनी पार्ट टाइम ऑफ स्पिन से छह विकेट लिए थे। 2023 सत्र होम एंड अवे प्रारूप में खेला जाएगा। मैक्सवेल आरसीबी के अपने घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने को लेकर रोमांचित हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार