आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के ताबड़तोड़ शतक की मदद से गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया। इस मैच में राशिद ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिलवा सके। गुजरात ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विष्णु विनोद की जगह आकाश मधवाल को खिलाया। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए शतक पूरा किया। ये आईपीएल में उनका पहला शतक है। 

Advertisement

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 20 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। वहीं विष्णु विनोद ने 20 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 30 रन का योगदान दिया। सूर्या ने विष्णु के साथ चौथे विकेट के लिए 65 (42) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान रोहित शर्मा ने भी 18 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट स्पिनर राशिद खान ने लिए। उनके अलावा एक विकेट मोहित शर्मा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन राशिद खान ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 3 चौको और 10 छक्कों की मदद से 79* रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 21 गेंद में अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा डेविड मिलर ने 26 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। वहीं विजय शंकर ने 14 गेंद में 6 चौको की मदद से 29 रन का योगदान दिया। राशिद ने आखिरी ओवर करने आये कार्तिकेय के ओवर में 3 छक्के जड़े। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आकाश मधवाल ने लिए। उनके अलावा 2-2 विकेट पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने लिए। वहीं एक विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिया। 

टीमें

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

गुजरात टाइटंस के विकल्प: शुभमन गिल गिल, साई सुदर्शन, केएस भरत, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर

Advertisement

मुंबई इंडियंस के विकल्प: आकाश मधवाल, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार