आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) और अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन का स्कोर बनाया। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अभिषेक ने बनाये। अभिषेक ने 33 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। स्टब्स ने 25 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। शाई होप ने 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। 

Advertisement

अभिषेक और शाई ने दूसरे विकेट के लिए 92 (49) रन की साझेदारी की। कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। स्टब्स और कप्तान पंत ने चौथे विकेट के लिए 47 (31) रन की साझेदारी निभाई। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट नवीन उल हक को मिले। एक-एक विकेट रवि बिश्नोई और अरशद खान के खाते में गए। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नायब, रसिख डार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, अरशद खान, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान। 

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: आयुष बदोनी, देवदत्त पडिक्कल, प्रेरक मांकड़, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम। 

Advertisement

Also Read: Live Score

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: ईशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, स्वास्तिक चिकारा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार