आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेब्यूटेंट मयंक यादव (Mayank Yadav) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। पंजाब की ये इस टूर्नामेंट में दूसरी हार है। वो अभी तक एक मैच ही जीते है। लखनऊ ने अभी तक 2 मैच खेले है जिसमें से उन्होंने एक में जीत और एक में हार झेलनी पड़ी है। एक समय पंजाब का स्कोर 11.3 ओवरों में 102 था और उनका कोई विकेट नहीं गिरा था। अंत में वो 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना पाए। 

Advertisement

11वें मैच में लखनऊ टीम की कमान इस मैच में निकोलस पूरन ने संभाली थी। लखनऊ ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केएल राहुल की जगह नवीन-उल-हक को खिलाया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन सिंह को खिलाया। पंजाब के लियाम लिविंगस्टोन फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे और इस वजह से वो बल्लेबाजी अच्छे से नहीं कर पा रहे थे और वो तेजी से रनिंग नहीं कर पा रहे थे। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 54(38) रन क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाया। क्रुणाल पांड्या ने 43(22) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। डी कॉक और पूरन ने चौथे विकेट के लिए 47 (27) रन की साझेदारी निभाई। सैम करन ने पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। राहुल चाहर और कागिसो रबाडा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शिखर धवन के बल्ले से निकले। उन्होंने 50 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। धवन और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 102 (70) रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। लिविंगस्टोन 17 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट डेब्यूटेंट मयंक यादव ने चटकाए। 2 विकेट मोहसिन खान के खाते में गए। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, तनय थगराजन, विदवथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया। 

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: एश्टन टर्नर, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, दीपक हुडा, के गौतम। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार