IPL 2024 का टूर्नामेंट खत्म हो चुका है तो ऐसे में आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको सीजन की फ्लॉप XI के बारे में बताने वाले हैं। इस टीम में वो ग्यारह खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने पूरे सीजन ही अपनी टीम और क्रिकेट फैंस को निराश किया।

Advertisement

हार्दिक पांड्या होंगे कैप्टन

Cricketnmore ने आईपीएल 2024 की फ्लॉप XI के कैप्टन के तौर पर हार्दिक पांड्या को चुना है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई इंडियंस में एक से बढ़कर एक नामी खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद बतौर कैप्टन हार्दिक मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ तक नहीं ले जा सके। आलम ये रहा कि मुंबई इंडियंस के लिए ये सबसे खराब सीजन रहा और उन्होंने लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे नीचे रहे।

ग्लेन मैक्सवेल, क्विंटन डी कॉक और राशिद खान भी FLOP XI में शामिल

IPL 2024 की फ्लॉप इलेवन बने और उनसे ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मैक्सवेल ने सीजन में आरसीबी फैंस को काफी निराश किया। उन्होंने बैट से 10 मैचों में सिर्फ 52 रन जोड़े और बॉलिंग करके 6 विकेट झटके। मैक्सवेल की फॉर्म इतनी खराब रही कि उन्होंने खुद टीम से बेंच पर बैठने की गुजारिश कर दी थी।

करामाती खान राशिद खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राशिद ने गुजरात टाइटंस के लिए सीजन में सिर्फ 10 विकेट झटके और बैट से 102 रन का योगदान किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक भी टीम को निराश करने के मामले में किसी से कम नहीं रहे। उन्होंने सीजन में सिर्फ 250 रन ही बनाए।

इन सब के अलावा एनरिक नॉर्खिया, दीपक चाहर, रविचंद्रन अश्विन, और अजिंक्य रहाणे भी लिस्ट में शामिल हैं।

IPL 2024 Flop XI

Also Read: Live Score

क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, अजिंक्य रहाणे, दीपक हुड्डा, ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जितेश शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, राशिद खान, एनरिक नॉर्खिया, दीपक चाहर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार