आईपीएल 2024 के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर थे तब दर्शकों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में फैंस मैच की शुरुआत से ही हार्दिक को ट्रोल करने में लगे रहे। क्राउड ने उन्हें "रोहित-रोहित" चिल्लाकर चिढ़ाया। 

Advertisement

आपको बता दें कि, हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर को 15 करोड़ रुपये में मुंबई ने ट्रेड किया और कप्तानी दे दी। फैंस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी हार्दिक को ट्रोल कर रहे है। 

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(29) रन साई सुदर्शन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 31(22) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी चटकाने में कामयाब रहे। एक विकेट पीयूष चावला के खाते में गया। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद। 

Advertisement

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार