IPL 2024: क्लासेन ने दिखाई क्लास, फर्ग्यूसन की गेंद पर जड़ दिया 106 मीटर का मॉन्स्टर छक्का, देखें Video

Updated: Mon, Apr 15 2024 21:50 IST
IPL 2024: क्लासेन ने दिखाई क्लास, फर्ग्यूसन की गेंद पर जड़ दिया 106 मीटर का मॉन्स्टर छक्का, देखें Vid (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। हैदराबाद ने बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। 

पारी का 17वां ओवर करने आये फर्ग्यूसन ने दूसरी गेंद लेंथ पर डाली। क्लासेन ने इस गेंद पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। ये गेंद स्टेडियम की छत पर चली गयी। क्लासेन ने इस मैच में 31 गेंद में 2 चौको और 7 छक्कों की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं ट्रैविस हेड ने 41 गेंद में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा अब्दुल समद ने 37(10) और एडेन मार्करम ने 35(17)* रनों की पारियां खेली। इन पारियों की मदद से ही हैदराबाद इतना बड़ा स्कोर बना पाया। 

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा था कि, "हम लक्ष्य का पीछा करेंगे। पूरे सीजन में ऐसा ही रहा है। (पिच पर) यह थोड़ा धीमा हो गया है। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। ऐसा महसूस होता है कि अधिकांश समय हम अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेले हैं। हमने यह देखने के लिए बदलाव किए हैं कि क्या हम इसमें बदलाव ला सकते हैं। मैक्सवेल और हैं, सिराज बाहर  हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हुई है।"

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार वैशाख, रीस टॉपली, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। 

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा। 

Also Read: Live Score

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें