IPL 2024: एक ही ओवर में बुलेट जैसी यॉर्कर डालते हुए पथिराना ने मार्श और स्टब्स का किया काम-तमाम, देखें Video

Updated: Sun, Mar 31 2024 21:29 IST
IPL 2024: एक ही ओवर में बुलेट जैसी यॉर्कर डालते हुए पथिराना ने मार्श और स्टब्स का किया काम-तमाम, देख (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 के 13वें मैच में मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) ने अपने एक ओवर में तेज गति से दो परफेक्ट यॉर्कर मारते हुए मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) और ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) को क्लीन बोल्ड कर दिया। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर  टांगा। 

पारी का 15वां ओवर करने आये पथिराना ने चौथी गेंद मिचेल मार्श को 150.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गोली जैसी यॉर्कर डाली। मार्श गेंद को रोकने के लिए जब तक बल्ला नीचे लाते तब तक गेंद स्टंप से टकरा गयी थी। इससे पहले गेंद पर मार्श ने चौका जड़ा था। अगली गेंद पर उन्हें बोल्ड करते हुए पथिराना ने अपना बदला ले लिया। मार्श ने 12 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। इसके बाद पथिराना ने उसी ओवर की आखिरी गेंद ट्रिस्टन स्टब्स को 148.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परफेक्ट यॉर्कर डाली और उन्हें बोल्ड कर दिया। स्टब्स 0(2) के स्कोर पर आउट हो गए। 

दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वॉर्नर और शॉ ने पहले विकेट के लिए 93 (58) रन जोड़े। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मथीशा पथिराना ने अपने नाम किये। मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र  जड़ेजा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र  जड़ेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख डार सलाम, दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क। 

Also Read: Live Score

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोईन अली, मिचेल सेंटनर। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें