आईपीएल ने हर साल कई गुमनाम खिलाड़ियों को पहचान दी है। युवा सपनों को उड़ान दी है और यही सिलसिला 2024 मिनी-ऑक्शन में भी जारी रहा जब एक क्रिकेटर जो कुछ महीने पहले माली का काम कर रहा था उसे गुजरात टाइटंस ने करोड़ों में खरीद लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन की जिन्हें ऑक्शन में गुजरात ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा और रातों-रात उनकी जिंदगी बदल दी।

Advertisement

ये पूरा ऑक्शन ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम रहा। मिचेल स्टार्क कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 24.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम डील के साथ नीलामी के इतिहास में सबसे महंगी खरीद बन गए और पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से 20.50 करोड़ रुपये हासिल किए, जबकि स्पेन्सर जॉनसन की भी 10 करोड़ की लॉटरी लग गई। .

Advertisement

स्पेन्सर जॉनसन का नाम नीलामी के शुरुआती भाग में नहीं आया था लेकिन गुजरात और दिल्ली दोनों के पास नीलामी के आखिरी दौर के लिए सबसे बड़ा पर्स बचा था और आखिर में इन दोनों के बीच बोली की लड़ाई तेज़ हो गई और आख़िरकार जॉनसन को टाइटन्स को 10 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। बाएं हाथ का तेज गेंदबाज, जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंदबाजी कर सकता है गुजरात के लिए आगामी आईपीएल सीजन में अहम खिलाड़ी बन सकता है।

गुजरात के साथ ये डील होना निश्चित रूप से जॉनसन के लिए जीवन बदलने वाला सौदा था क्योंकि उनके पास पिछले साल की शुरुआत तक उच्चतम स्तर पर कोई पेशेवर क्रिकेट अनुबंध नहीं था। आपको जानतकर हैरानी होगी कुछ महीने पहले जॉनसन एक माली का काम कर रहे थे लेकिन अचानक से आईपीएल ने उनकी कहानी बदल डाली।

जॉनसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत के दौरान बताया, "अठारह महीने (पहले) मेरे पास कोई स्टेट डील या बिग बैश अनुबंध नहीं था। मैं एक लैंडस्केपर और ग्रीन्सकीपर के रूप में काम कर रहा था। इतनी तेजी से 18 महीने आगे बढ़े, हां, ये अलग परिस्थितियां हैं।"

Also Read: Live Score

Advertisement

जाहिर है कि आईपीएल ने जॉनसन की जिंदगी बदलने का काम किया है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस लीग में जॉनसन अपना नाम बना पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार