IPL 2024 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार (3 अप्रैल) को विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह केकेआर की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। केकेआर की यह लगातार तीसरी जीत है और पहली बार ऐसा हुआ जब इस फ्रेंचाइजी ने एक सीजन में पहले तीन मैच जीते हैं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जिसके जवाब में दिल्ली 17.2 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

 
Advertisement

जीत की हैट्रिक के साथ ही केकेआर ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर किया है। राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर केकेआर टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर का नेट रनरेट +2.518 है औऱ इस मामले में बाकी टीमों से काफी आगे निकल गई है। 6 पॉइंट्स के साथ ही राजस्थान एक पायेदान खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है। 

चार मैच में तीसरी हार से दिल्ली को नुकसान हुआ है। -1.347 नेट रनरेट के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में गिरकर नौंवे स्थान पर पहुंच गई है। मैच से पहले दिल्ली सातवें स्थान पर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौंवे पर। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 4 मैचों में 67.67 की औसत और 140.97 की स्ट्राईक रेट से 203 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान के पास पर्पल कैप है। रहमान ने 3 मैच में 7 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार