IPL 2024 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मंगलवार (2 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 28 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने क्विंटन डी कॉक (81) और निकोलस पूरन (नाबाद 40) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में बेंगलुरु 19.4 ओवर में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु के लिए महिपाल लोमरोर ने 33 रन, रजत पाटीदार ने 29 रन और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। 

 
Advertisement

तीन मैच में यह लखनऊ की दूसरी जीत है औऱ इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में उलटफेर हुआ है। गुजरात टाइटंस को पछाड़कर लखनऊ टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट +0.483 हो गया है। गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद एक-एक पायेदान खिसककर पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालत खराब है, टीम को चार मैच में एक जीत औऱ तीन हार मिली है। बेंगलुरू पॉइंट्स टेबल मे नौंवे स्थान पर ही बनी हुई है, उसका नेट रनरेट -0.876 है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 4 मैचों में 67.67 की औसत और 140.97 की स्ट्राईक रेट से 203 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान के पास पर्पल कैप है। रहमान ने 3 मैच में 7 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार