आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने हरप्रीत बरार-राहुल चाहर की गेंदबाजी और जॉनी बेयरस्टो-राइली रूसो की बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस जीत के साथ पंजाब ने सीएसके को लगातार 5 मैच हरा दिए। 

Advertisement

चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अजिंक्य रहाणे की जगह समीर रिज़वी को और पंजाब ने अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन को खिलाया। चेन्नई की तरफ से पहला ओवर करने आये दीपक चाहर 2 ही गेंद डाल पाए थे और इसके बाद उन्हें कुछ समस्या हो गयी और वो मैदान से वापस लौट गए। उनका ये ओवर शार्दुल ठाकुर ने पूरा किया। मुस्तफिजुर रहमान जब पंजाब की पारी में 15वां ओवर करने आये तो उन्होंने मेडन ओवर डाल दिया। 

Advertisement

49वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 62(48) रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 29(24) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। गायकवाड़ और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 64 (50) रन जोड़े। 

समीर रिज़वी ने 21(23) रन बनाये। अपनी इस धीमी पारी में उन्होंने एक चौका मारा। गायकवाड़ और रिज़वी ने चौथे विकेट के लिए 37 (34) रन की साझेदारी निभाई। मोईन अली ने 9 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन और एमएस धोनी ने 11 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए है। गायकवाड़ और मोईन ने 5वें विकेट के लिए 38 (15) रन जोड़े। राहुल चाहर और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की। अर्शदीप सिंह और कागिसो रबाडा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

Also Read: Live Score

पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 17.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर और 163 रन बनाकर जीत लिया। बेयरस्टो ने 30 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। राइली रूसो ने 23 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। बेयरस्टो और रूसो ने दूसरे विकेट के लिए 64 (37) रन की साझेदारी की। कप्तान सैम करन ने 20 गेंद में 3 चौको की मदद से 27* रन अपने नाम किये। शशांक सिंह ने 26 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन जोड़े। करन और शशांक ने चौथे विकेट के लिए 50* (37) रन की साझेदारी की। चेन्नई की तरफ से डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार