राहुल द्रविड़ IPL 2024 में बन सकते हैं इस टीम में मेंटर, टीम इंडिया का छोड़ेंगे साथ!

Updated: Sat, Nov 25 2023 18:53 IST
IPL 2024 Rahul Dravid To Replace Gautam Gambhir As Lucknow Super Giants Mentor says Reports (Image Source: Google)

बतौर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट इस महीने के अंत में खत्म हो जाएगा। खबरों के अनुसार द्रविड़ टीम इंडिया के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगे और वह आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर मेंटर जुड़ सकते हैं। बता दें कि द्रविड़ पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रह चुके हैं।    

शुरूआती दो सीजन में लखनऊ की टीम के मेंटर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर थे, जो अब फ्रेंचाइजी से अलग होकर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं।

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, “ द्रविड़ को लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने ऑफर दिया है। लेकिन एलएसजी उसे एक आकर्षक सौदे की पेशकश कर रहा है, ऐसे में द्रविड़ का लखनऊ टीम के साथ जाना संभव लग रहा है। हालांकि इसे लेकर लखनऊ फ्रेंचाइजी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

लखनऊ टीम ने 2022 सीजन में आईपीएल डेब्यू किया था और लगाताक दो बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। पहले दो सीजन में एंडी फ्लावर टीम के लखनऊ टीम के हेड कोच रहे। लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी को छोड़कर फ्लावर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच बने हैं। फ्लावर की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच औऱ जस्टिन लेंगर ने ली और गंभी की जगह लेने की रेस में अब द्रविड़ हैं। 

आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। इस इवेंट से पहले लखनऊ अपने नए मेंटर के नाम का ऐलान कर सकती है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें