आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 22वें मैच रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ये 4 मैचों में कोलकाता की पहली हार है। वहीं चेन्नई की ये 5 मैचों में से तीसरी जीत थी। तीनों घर पर ही आई है। एक समय कोलकाता का स्कोर 6 ओवर में एक विकेट खोकर 56 रन था। अगले 14 ओवर में कोलकाता 81 रन ही बना पायी और 6 विकेट खोये। कोलकाता ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर रिंकू सिंह की जगह अनुकूल रॉय को खिलाया। वहीं चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मुस्तफिजुर रहमान की जगह शिवम दुबे को खिलाया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन का स्कोर बनाया। उन्होंने 34(32) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। उनके अलावा  सुनील नारायण ने 27(20) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। अंगकृष रघुवंशी ने 24(18) रन का योगदान दिया।अपनी इस पारी में उन्होंने  3 चौके और एक छक्का लगाया। नारायण और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 56 (36) रन की साझेदारी निभाई। तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपनी झोली में डालें। मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट अपने नाम किये। महीश तीक्ष्णा के खाते में एक विकेट गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच को 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर और 141 रन बनाकर जीत लिया। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 58 गेंद में 9 चौको की मदद से 67* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक है। शिवम दुबे ने 18 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। गायकवाड़ और मिचेल ने दूसरे विकेट के लिए 70 (55) रन की साझेदारी निभाई। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट वैभव अरोड़ा ने लिए। सुनील नारायण एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महीश तीक्ष्णा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: शिवम दुबे, मोईन अली, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधु। 

Advertisement

Also Read: Live Score

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, साकिब हुसैन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार