ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2024 (IPL 2024) के माध्यम से क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसके बाद से वो अब वापसी कर रहे है। वहीं एक इंटरव्यू में पंत ने उस बेसिक सलाह के बारे में बात की जो एमएस धोनी (MS Dhoni)ने उन्हें अपने करियर के दौरान दी थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप किसी से अकेले मिलते हैं और अपने करीब आकर बात करते हैं। माही भाई से तो प्यार है। 

Advertisement

पंत ने कहा कि, "इसे सिंपल रखें। एक बार में एकचीज। यदि आप क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो खेल पर ध्यान केंद्रित करें, कोर सब्जेक्ट पर ध्यान केंद्रित करें। हम मैसेजो पर ज्यादा बात नहीं करते हैं और यह कुछ ऐसा है जो मैंने उनसे भी सीखा है। सबसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप किसी से अकेले मिलते हैं और अपने करीब आकर बात करते हैं। माही भाई से तो प्यार है। बाकी तो सही है सर, सब अच्छा है।"

Advertisement

Also Read: Live Score

इस बीच, एमएस धोनी ने 21 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया। इस चीज पर सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि यह बात धोनी के दिमाग में काफी समय से थी और उन्होंने आखिरकार गुरुवार को इस फैसले को पब्लिक कर दिया। इस फैसले ने सभी लोग हैरान रह गए थे। चेन्नई आज आईपीएल 2024 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़िआलफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेगी। पंत की बात करें तो वो बतौर कप्तान दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी कर रहे है। अब वो विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। दिल्ली आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार