आईपीएल 2024 के 10वें मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया। कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में वरुण चक्रवर्ती की जगह अंगकृष रघुवंशी को खिलाया। 

Advertisement

बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 59 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 83* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 
कैमरून ग्रीन ने 21 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। कोहली ने ग्रीन के साथ 65 (42) और मैक्सवेल के साथ 42 (31) रन जोड़े। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने हासिल किये। सुनील नरेन ने एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

कोलकाता के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. क्यूरेटर के साथ एक छोटी बातचीत हुई, उन्हें लगा कि गेंद भी स्पिन करेगी। (मनोबल) यह शानदार है, हर कोई जोश में है। हमें उसी गति को आगे बढ़ाना है। वर्तमान में रहना महत्वपूर्ण है। मेरी भूमिका एक एंकर की भूमिका निभाने की है। घातक गेंदबाजी लाइन-अप का होना हमेशा अच्छा होता है। वर्तमान में रहना जरूरी है। हमें यह देखना होगा कि हम शुरुआत का फायदा उठायें। गेंदबाजी - अनुकूल प्लेइंग इलेवन में आये है। मैं कन्फ्यूज हूं। मुझे दो टीमें दी गई हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

कोलकाता के इम्पैक्ट के खिलाड़ी: सुयश शर्मा, वैभव अरोरा, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

Advertisement

Also Read: Live Score

बेंगलुरु के इम्पैक्ट के खिलाड़ी: महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार