Shreyas Iyer Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बीते रविवार, 01 जून को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के क्वालीफायर-2 में 41 बॉल पर 5 चौके और 8 छक्के ठोकते हुए नाबाद 87 रनों की पारी खेली जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि श्रेयस ने कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिए हैं।

Advertisement

श्रेयस ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

Advertisement

30 वर्षीय श्रेयस ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के लिए अपनी 87 रनों की इनिंग में 8 छक्के जड़े जिसके साथ ही अब वो आईपीएल के किसी एक नॉक आउट मैच में बतौर कैप्टन सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये कारनामा किया है जिन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की कैप्टेंसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में 35 बॉल पर 85 रन की इनिंग खेली थी और 5 छक्के जड़े थे।

ग्लेन मैक्सवेल का भी टूटा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में 39 छक्के ठोक चुके हैं जिसके बाद अब वो पंजाब किंग्स के लिए किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 36 छक्के लगाए थे।

ये गज़ब कारनामा करने वाले पहले आईपीएल कैप्टन बने श्रेयस अय्यर

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में श्रेयस ने बतौर कैप्टन वो कारनामा कर दिखाया है जो कि बड़े-बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके। दरअसल, श्रेयस की लीडरशिप में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची है। यानी उन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट में तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए फाइनल का सफर तय किया है जिसके बाद वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इतना ही नहीं, श्रेयस जॉर्ज बेली के बाद ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिनकी कैप्टेंसी में पंजाब किंग्स आईपीएल के फाइनल तक पहुंची।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने 41 बॉल पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली जिसके दम पर PBKS ने 19 ओवर में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत प्राप्त की।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि अब टूर्नामेंट का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है जो कि 3 जून को अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार