IPL 2026 Points Table Update:पंजाब किग्स ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रविवार (19 अप्रैल) को न्यू चड़ीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन और कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गवाकर 200 रन ही बना सकी। जिसमें ऋषभ पंत ने 43 रन, एजेन मार्करम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन औऱ आयुष बदोनी ने 35 रन बनाए। 
Also Read: LIVE Cricket Score

इस शानदार जीत के साथ के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। छह मैच में पांचवीं जीत के साथ पंजाब के 11 पॉइंट्स हो गए हैं और नेट रनरेट +1.420 हो गया है। 

वहीं लखनऊ की छह मैच में चौथी हार है और टीम टेबल में आठवें नंबर पर काबिज है। लखनऊ का नेट रनरेट गिरकर -1.173 हैं, जो सभी टीमों में सबसे खराब है। 
 

ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

Advertisement

सबसे ज्यादा रन के साथ ऑरेंज कैप पर हेनरिक क्लासेन का कब्जा है, जिन्होंने 6 पारियों में 47.17 की औसत औऱ 144.39 की स्ट्राईक रेट से 283 रन बनाए हैं।

वहीं पर्पल कैप तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के पास है, जिन्होंने 6 मैच में 13 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार