बेंगलुरू, 6 फरवरी (बेंगलुरु) | आईपीएल के नौवें संस्करण के लिए शनिवार को हुई नीलामी में आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन सबसे महंगे बिके। टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल दिल्ली के पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। इसके अलावा युवराज सिंह, क्रिस मोरिस और मोहित शर्मा के लिए जबरदस्त बोली लगी। पवन नेगी ने सभी को सरप्राइज देते हुए  दिल्ली डेयरडविल्स ने 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। फिंच को गुजरात ने उनकी आधार कीमत एक करोड़ रुपये में खरीदा। युवराज सात करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े। उनकी आधार कीमत दो करोड़ रुपये थी। मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मोहित की आधार कीमत 1.5 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

इसके अलावा इंग्लैंड से बाहर चल रहे केविन पीटरसन (आधार कीमत 2 करोड़) को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 3.5 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले दौर की नीलामी में ना बिकने वाले वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को कोलकाता ने 70 लाख रुपये में खरीदा।

Advertisement

कोलिन मुनरो को कोलकाता ने 30 लाख रुपये, स्टुअर्ट बिन्नी को बैंगलोर ने 2 करोड़, मिशेल मार्श को पुणे ने 4.8 करोड़, धवल कुलकर्णी को गुजरात ने दो करोड़, जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता ने 1.3 करोड़, प्रवीण कुमार को मुम्बई ने 2.5 करोड़ तथा प्रवीण ताम्बे को मुम्बई ने 2.5 करोड़ में खरीदा। काइल एबोट को पंजाब ने 2.1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले भारत के बरेंदर सरन को हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी।


स नीलामी में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इनमें गुपटिल, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेले, माइकल हसी, जेम्स पेटिंसन, वेस्टइंडीज के डारेन सैमी, मार्लोन सैमुएल्स, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, न्यूजीलैंड के नेथन मैक्लम, इंग्लैंड के जोए बर्न्‍स, श्रीलंका के अजंता मेंडिस शामिल हैं।

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान इशान किशन को गुजरात ने 35 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। पारस डोंगरा को 10 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा। ऋषभ पंत को 1.9 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। नाथू सिंह को 3.2 करोड़ में मुम्बई ने खरीदा। ईश्वर पाण्डे 20 लाख में पुणे के साथ गए। अंकित राजपूत 1.5 करोड़ में कोलकाता के साथ गए।

प्रवीण ताम्बे 20 लाख में गुजरात के साथ गए। शिविल कौशिक और सरबजीत को 10-10 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा। अश्विन को 4.5 करोड़ में पुणे ने खरीदा। केसी करीयप्पा को 80 लाख रुपये में पंजाब ने खरीदा। श्रीलंका के थिसिरा परेरा को पुणे ने दूसरे दौर की नीलामी में एक करोड़ में खरीदा। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी दूसरे दौर में बिके। उन्हें बैंगलोर ने दो करोड़ में खरीदा।

खिलाड़ियों का पूरा ब्योरा यहां देखें-

रॉयल चैंलेज्स बेंगलुरु  
शेन वॉटसन 9,50,00,000
स्टुअर्ट बिन्नी 2,00,00,000
केन रिचर्ड्सन 2,00,00,000
सैमुअल बद्री 50,00,000
ट्रेविस हेड 50,00,000
प्रवीण दुबे3 5,00,000
विक्रमजीत मलिक 20,00,000
अक्षय करनेवार 10,00,000
इकबाल अब्दुल्ला 10,00,000
सचिन बेवी 10,00,000
विकास टोकस
Advertisement

10,00,000

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को खरीदा:

सनराइजर्स हैदराबाद  
युवराज सिंह 7,00,00,000
आशिष नेहरा 5,50,00,000
दीपक हुड्डा 4,20,00,000
मुस्तफ़िज़ूर रहमान 1,40,00,000
आदित्य तारे 1,20,00,000
बरिंदर सिंह सरन 1,20,00,000
बेन कटींग 50,00,000
विजय शंकर 35,00,000
अभिमन्यु मिथून 30,00,000
टी सूमन

10,00,000

Advertisement

गुजरात लॉयंस की टीम

गुजरात लॉयंस रूपये
प्रवीण कुमार 3,50,00,000 करोड़
डेल स्टेन 2,30,00,000
दिनेश कार्तिक 2,30,00,000
ड्वेन स्मिथ 2,30,00,000
धवल कुलकर्णी 2,00,00,000
एरॉन फिंच 1,00,00,000
एकलव्य द्विवेदी 1,00,00,000
एंड्रू तय 50,00,000
ईशान किशन 35,00,000
जयदेव शाह 20,00,000
शादाब जकाती 20,00,000
प्रवीण ताम्बे 20,00,000
प्रदीप सांगवान 20,00,000
अमित मिश्रा 10,00,000
शिविल कौशिक 10,00,000
अक्षदीप नाथ 10,00,000
सरबजीत लड्डा 10,00,000
उमंग शर्मा 10,00,000
पारस डोगरा 10,00,000

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम

किंग्स इलेवन पंजाब  
मोहित शर्मा 6,50,00,000
काइल अब्बोट 2,10,00,000
क.सी करिअप्पा 80,00,000
मार्कस स्टोइनिस 55,00,000
फरहान बेहरडीएन 30,00,000
प्रदीप साहू 10,00,000
अरमान जाफ्फर 10,00,000
स्वप्निल सिंह 10,00,000

कोलकाता नाइराइडर्स की टीम

कोलकाता नाइटराइडर्स  
जयदेव उनादकट 1,60,00,000
अंकित राजपूत 1,50,00,000
जॉन हास्टिंग्स 1,30,00,000
जेसन होल्डर 70,00,000
कोलिन मुनरो 30,00,000
राजगोपाल सतीश 20,00,000
मनन शर्मा 10,00,000
Advertisement

रायजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम

रायजिंग पुणे सुपरजायंट्स  
मिशेल मार्श  4,80,00,000
एम एश्विन  4,50,00,000
इशांत शर्मा  3,80,00,000
केविन पीटरसन  3,50,00,000
इरफान पठान  1,00,00,000
थिसारा परेरा 1,00,00,000
रजत भाटिया  60,00,000
अशोक डिंडा  50,00,000
स्कॉट बोलैंड  50,00,000
आरपी सिंह  30,00,000
एमड जाम्पा  30,00,000
ईश्वर पांडे  20,00,000
दीपक चाहर  10,00,000
जसकरण सिंह  10,00,000
बाबा अपराजीत 10,00,000
अंकुश बेनिस  10,00,000
अंकित शर्मा  10,00,000

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

दिल्ली डेयरडेविल्स  
पवन नेगी 8,50,00,000
क्रिस्टोफर मोरिस 7,00,00,000
संजु सेमसन 4,20,00,000
कार्लोस ब्रेथवेट 4,20,00,000
करुन नेयर 4,00,00,000
रिशव पंत 1,90,00,000
जोएल पेरिस 30,00,000
सेम बिलिंग्स 30,00,000
चामा मिलिंद 10,00,000
प्रत्युस सिंह 10,00,000
महिपाल लोमरोर 10,00,000
सईद खलील अहमद 10,00,000
अखिल हरवादकर 10,00,000
पवन सुयाल 10,00,000

मुंबई इंडियन्स की टीम

मुंबई इंडियन्स  
जोस बटलर 3,80,00,000
नाथू सिंह 3,20,00,000
टिम साउथी 2,50,00,000
क्रुनाल पांडेया 2,00,00,000
केपी कमनाथ 1,40,00,000
दीपक पुनिया 10,00,000
जितेश शर्मा 10,00,000

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार