इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर पैसों की बारिश हुई है। धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स ने इस दिग्गज ऑलराउंडर को 16 करोड़ 25 लाख रुपए में अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया है। बेन स्टोक्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। आखिरकार CSK ने इस वॉर को जीतते हुए बेन स्टोक्स को अपने दल में शामिल कर लिया।

Advertisement

धोनी के बाद बन सकते हैं CSK के कप्तान: सीएसके में बेन स्टोक्स की एंट्री ने लगभग-लगभग धोनी के टीम की ज्यादातर मुश्किलों का समाधान कर दिया है। इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि ये धोनी का लास्ट आईपीएल सीजन होगा ऐसे में बेन स्टोक्स के रूप में उन्हें एक प्रबल कप्तानी का दावेदार मिल गया है। इसके साथ ही ड्वेन ब्रावो जिन्होंने हाल ही में आईपीएल से संन्यास लिया है बेन स्टोक्स उनकी भी कमी पूरी करने का माददा रखते हैं।

Advertisement

ओपनिंग से लेकर कप्तानी सब कर सकते हैं बेन स्टोक्स: बेन स्टोक्स सीएसके के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेल सकते हैं। वहीं बॉलिंग में भी बेन स्टोक्स धोनी के लिए डेथ ओवर में गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में बेन स्टोक्स ने ओपनर से लेकर कप्तान तक धोनी की टीम सीएसके की ज्यादा से ज्यादा मुश्किलों का समाधान कर दिया है।

धोनी के साथ जुगलबंदी का रहा है अनुभव: बेन स्टोक्स और धोनी आपस में एकसाथ राइजिंग पूने सुपरजायटंस के लिए आईपीएल खेले चुके हैं। उस वक्त स्टीव स्मिथ ने टीम की कप्तानी की थी और धोनी बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आए थे। धोनी उस वक्त बेन स्टोक्स के हरफनमौला खेल से काफी ज्यादा प्रभावित भी हुए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार