आईपीएल 2023 के लिए नीलामी को कोच्चि में होने में 24 घंटे से कम का समय शेष रह गया है और फ्रैंचाइजी तथा फैंस बेसब्री से इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि किस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा कीमत लगेगी। क्रिकेट और आईपीएल के जुनूनी फैन फिल्म स्टार रणवीर सिंह ने आईपीएल नीलामी पर खुलकर बातचीत की।

Advertisement

रणवीर ने कहा, मेरी नजर में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में मुकाबला स्टोक्स और करेन के बीच होगा। दोनों आलराउंडर हैं। करेन ने अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है जबकि बेन स्टोक्स भी बेहतरीन हैं। लेकिन मुझे लगता है कि स्टोक्स नीलामी में करेन के मुकाबले कुछ महंगे साबित होंगे क्योंकि उन्होंने बड़े मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल करके दिखाई है।

Advertisement

रणवीर ने कहा, उनके पास चमक है और सुपरस्टार जैसी मौजूदगी तथा विशेषता है। मुझे लगता है कि स्टोक्स सबसे महंगे साबित होंगे।

उन्होंने मुम्बई इंडियंस के बारे में बात की और बताया कि वेस्ट इंडीज के कीरोन पोलार्ड को बदलना कितना मुश्किल होगा जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। रणवीर ने कहा, बेन स्टोक्स, सैम करेन और कैमरून ग्रीन के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मुझे नहीं लगता कि पोलार्ड का कोई विकल्प है। वह ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने मुम्बई इंडियंस की समृद्ध विरासत बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

रणवीर ने कहा, उनके पास चमक है और सुपरस्टार जैसी मौजूदगी तथा विशेषता है। मुझे लगता है कि स्टोक्स सबसे महंगे साबित होंगे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार