चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है और मैदान पर भी इसकी झलक देखने को मिलती है। धोनी जब-जब मैदान पर आते हैं तब-तब एकदम से माहौल बदल जाता है जज्बात बदल जाते हैं। धोनी की दीवानगी देखकर वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी और मौजूदा SRH टीम के विकेटकीपर निकोलस पूरन चौंके हैं।

Advertisement

निकोलस पूरन ने धोनी संग मैच के बाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब यह आदमी स्टेडियम में होता है तो यह बिल्कुल इल्कट्रिफाइंग होता है। उसको मिलने वाला प्यार अनरीयल है। पुणे उसके लिए दीवाना था। निश्चित रूप से मेरे करियर की एक याद जो मुझे हमेशा याद रहेगी!'

Advertisement

धोनी की फैन फॉलोइंग शब्दों से परे है। कैप्टन कूल मैदान के अंदर और मैदान के बाहर सद चित आनंद की मुद्रा में ही नजर आते हैं। जो बात धोनी को और खास बनाती है वो है उनका व्यवहार कुशल होना। धोनी जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वो इंसान हैं यही बात उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से इतर रखती है।

बता दें कि आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में धोनी कप्तानी करते हुए नजर नहीं आए थे। धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया था। बाद में कप्तानी के दबाव के चलते जडेजा का खेल प्रभावित होने लगा जिसके चलते 8 मैचों में बाद उन्होंने दोबारा कप्तानी धोनी को सौंप दी।

धोनी सीएसके के 9वें मैच में एक बार फिर से बतौर कप्तान मैदान पर लौटे और उन्होंने वही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। धोनी की चतुराई के सामने हैदराबाद की टीम चारों खाने चित्त हो गई और सीएसके को आईपीएल 2022 में अपनी 3 तीसरी जीत मिली। सीएसके की टीम 9 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार