IPL Stats: आईपीएल में दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाज़ शिरकत करते नज़र आते हैं। इस साल टूर्नामेंट का आगाज़ 26 मार्च से होगा, लेकिन उससे पहले इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन बल्लेबाज़ों के नाम जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित के नाम आईपीएल के 213 मैचों में कुल 5,611 रन दर्ज हैं। इस टूर्नामेंट में रोहित मुंबई इंडियंस के अलावा डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल में अब तक हिटमैन ने 40 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है। इस दौरान रोहित का बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है। बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में MI की टीम पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

2. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

Advertisement

इस लिस्ट में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ शिखर धवन दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। धवन ने आईपीएल में 192 मैच खेलते हुए कुल 5,784 रन बनाए हैं। शिखर के बल्ले से अब तक 44 अर्धशतक और दो शतक निकल चुके हैं। गब्बर नाम से मशहूर बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के करियर का बेस्ट स्कोर पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था, धवन ने उस मैच में 61 बॉल पर 106 रनों की पारी खेली थी। बता दें कि इस साल शिखर पंजाब किंग्स की तरफ से जलवे बिखेरते नज़र आएंगे। पंजाब की टीम ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने आईपीएल में अब तक 207 मैच खेले हैं, जिसके दौरान उनके बल्ले से 6,283 रन निकले हैं। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने 42 अर्धशतक और पांच शतक जड़े हैं। बात करें अगर कोहली के बेस्ट स्कोर की, तो उन्होंने साल 2016 में 50 बॉल पर 113 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं इस साल विराट एक बार फिर आरसीबी की जर्सी में नज़र आएंगे और अपनी टीम को पहला आईपीएल खिताब जीतवाने की पूरी कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार