इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगर सितंबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों का आयोजन इंग्लैंड में कराने के बारे में सोच रहा है तो उसे इस पर दोबारा सोचना चाहिए क्योंकि इससे आईपीएल के ब्रांड वैल्यू को खतरा हो सकता है।

Advertisement

भारत 14 सितंबर को इंग्लैंड में अपनी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त करेगा और ऐसी चर्चा है कि उस सीरीज के अंत और टी 20 विश्व कप के बीच महीने भर का विंडो आईपीएल के शेष 31 मैचों की मेजबानी के लिए आदर्श हो सकता है, जिसे चार फ्रेंचाइजी में कोविड -19 मामलों के कारण इस महीने स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

एक यूट्यूब शो स्पोर्ट्स यारी पर बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर ने कहा, आईपीएल सितंबर में इंग्लैंड में नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां बहुत बारिश होगी। बहुत सारे अंतराल रोमांच का मजा खराब कर देंगे। अगर भारत महामारी को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है, तो इसे संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि मौसम की स्थिति बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।

पनेसर ने कहा, जब इंग्लैंड में बारिश होती है, तो यह मैच को बर्बाद कर देती। आप देखेंगे कि एक टी20 मैच 15 ओवर और फिर 10 ओवर तक कम हो गया है। हम नहीं चाहते कि आईपीएल के साथ ऐसा हो क्योंकि इससे उसका ब्रांड वैल्यू हिट होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जाहिर तौर पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से एक अनौपचारिक अनुरोध किया है कि आईपीएल के लिए एक विंडो प्रदान करने के लिए टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया जाए। हालांकि, ऐसा होने की संभावना नहीं है।

बीसीसीआई के पास इंग्लैंड में भारत की सीरीज और टी20 वल्र्ड कप के बीच महीने भर के अंतराल में इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने का विकल्प है। 2020 में भी बीसीसीआई ने इसे यूएई में कराया था, जो काफी सफल रहा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार