आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सीरीज का रिजल्ट डिसाइड करेगा। यह मैच निर्णायक होगा क्योंकि दोनों ही टीम सीरीज में अब तक दो-दो मैच जीत चुकी हैं।

Advertisement

IRE vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – बुधवार, 17 अगस्त, 2022
समय – रात 08: 00 बजे
जगह – सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट

IRE vs AFG: Match Preview

सीरीज का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान ने 27 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। यह मैच 11 ओवर का खेला गया था, जिसमें नजीबुल्लाह जादरान ने 24 गेंदों पर तूफानी अंदाज में टीम के लिए 50 रन बनाए। वहीं राशिद खान ने भी 10 गेंदों पर 310 की स्ट्राइक रेट से 31 रनों की पारी खेलकर टीम को शानदार फिनिश दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी 13 बॉल पर 24 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 11 ओवर में 132 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। 

अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने 2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो और नवीन उल हक ने 2 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किये। अजमतुल्लाह ओरमजाई ने भी टीम के लिए एक विकेट हासिल किया।

आयरलैंड के लिए ऑलराउंडर जॉर्ज डोकरेल ने एक बार फिर विस्फोटक पारी खेली। डोकरेल ने चौथे मुकाबले में 27 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन जोड़े। लेकिन उनके अलावा ओर कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ ज्यादा रन नहीं बना सका। पॉल स्टर्लिंग ने 20, वहीं एंड्रयू बालबर्नी ने 15 रन बनाए।

सीरीज के चौथे मुकाबले में आयरलैंड के गेंदबाज़ों की खुब पिटाई हुई। टीम के हर गेंदबाज़ ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लूटाए। गैरेथ डेलानी ने 3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। वहीं मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, और फिआन्न हैंड ने एक-एक विकेट चटकाया।

IRE vs AFG:  Match Prediction

अफगानिस्तान की टीम सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलें गंवाने के बाद पिछड़ती नज़र आ रही थी, लेकिन सीरीज के तीसरे और चौथे मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने कमाल की वापसी की है। ऐसे में अब मेहमान टीम सीरीज जीतने के लिए फेवरेट हो सकती है। 

IRE vs AFG Head-to-Head

कुल – 22
आयरलैंड – 05
अफगानिस्तान – 16
टाई – 01

IRE vs AFG Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई हैं।

IRE vs AFG Probable Playing XI

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर,  गैरेथ डेलानी, , फिआन्न हैंड, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी जोशुआ लिटिल

अफगानिस्तान - हजरतुल्लाह, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी(कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फरीद अहमद मलिक, शरफुद्दीन अशरफ

IRE vs AFG Fantasy XI

विकेटकीपर – लोर्कन टकर, रहमानुल्लाह गुरबाज़
बल्लेबाज - एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, हजरतुल्लाह ज़ज़ाई, नजीबुल्लाह जादरान
ऑलराउंडर- जॉर्ज डोकरेल, फ़िआन्न हैंड
गेंदबाज- जोशुआ लिटिल, राशिद खान, नवीन उल हक

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार