लंदन, 25 जुलाई (CRICKETNMORE)| आयरलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे चार दिनों के टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पहली पारी में महज 85 रनों पर समेट दिया। जवाब में आयरलैंड की टीम ने पहले दिन 207 रन बनाए और उसे 122 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई। मेहमान टीम की ओर से टिम मुर्टघ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 13 रन देकर 5 विकेट लिए।

Advertisement

मुर्टघ के अलावा, मार्क अडायर ने तीन और ब्यॉड रैंकिन ने दो विकेट चटकाए। मेजबान टीम की ओर से सबसे अधिक स्कोर जो डेनली (23) ने जड़े। 

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका कोई भी बल्लेबाज आयरलैंड की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाया। मेजबान टीम लंच से पहले ही सिमट गई। 

डेनली के अलावा, ओली स्टोन ने 19 और सैम करन ने 18 रनों की पारी खेलकर टीम को 80 के पार पहुंचाया।

पहला मैच खेल रहे जेसन रॉय (5), रोरी बर्न्‍स (6), कप्तान जोए रुट (2) और स्टुअर्ट ब्रॉड (3) भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली एवं क्रिस वोक्स तो खाता खोले बिना ही आउट हो गए।

मेहमान टीम के लिए पहली पारी में एंडी बैलबर्नी ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, वहीं पॉल स्टर्लिग ने 36 और केविन ओ ब्रायन ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम करन और ओली स्टोन ने तीन-तीन एवं मोईन अली ने एक विकेट लिया।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी न काई न ही कोई विकेट खोया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार