ग्रेटर नोएडा, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान असगर स्टानिकजाई (101) की शानदार शतकीय पारी और राशिद खान (6/46) बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा खेल परिसर में खेले गए दूसरे वन डे मैच में आयरलैंड को 34 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ पांच वन डे मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने असगर के शतक और रहमत शाह (68), मोहम्मद शहजाद (63) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 338 रन बनाए। टीम के लिए शफिकुल्ला ने 35 रनों का अहम योगदान दिया। 

Advertisement

इस मैच में आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिग ने सबसे अधिक छह विकेट लिए, वहीं जॉर्ज डॉकरेल को दो और पीटर चेस को एक सफलता मिली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में राशिद ने टीम को संभलने का मौका न देते हुए उसकी पारी 47.3 ओवरों में 304 रनों पर ही समेट दी। 

आयरलैंड के लिए अफगानिस्तान की पारी में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले स्टर्लिग ने सबसे अधिक 95 रन बनाए। इसके अलावा, एड जोएस ने 55, कप्तान विलियम पोर्टफील्ड ने 45 और स्टुअर्ट थॉम्पसन ने 37 रनों का योगदान दिया। 

अफगानिस्तान के लिए राशिद ने सबसे अधिक विकेट लिए, वहीं दौलत जादरान ने तीन और गुलबदन नाएब ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

आयरलैंड की टीम के खिलाड़ी स्टर्लिग को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। दोनों टीमों के बीच तीसरा वन डे मैच 19 मार्च को ग्रेटर नोएडा खेल परिसर में ही खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार